कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने प्रिंस क्लब को 121 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में एससी क्लब ने अमर क्लब को 50 रन से हराया। श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में दो विकेट पर 300 रन बनाए। टीम की ओर से निरंकार ने 105 रन व ऋषभ गुप्ता ने 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में आर्यन व राहुल को एक-एक सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी प्रिंस क्लब की पूरी टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 179 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आर्यन प्रजापति ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष ने तीन, हर्षित व गोविंद ने दो-दो विकेट लिए। ऋषभ गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जेम्स मैदान पर हुए मैच में ए...