मेरठ, अप्रैल 14 -- आईटीआई साकेत के मैदान पर खेले गए मुकाबले में सोमवार को ऋषभ और आईटीआई ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 175 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।दूसरे मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने 22.5 ओवर में 201 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी ने 24.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 बनाकर जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- रिया की शानदार पारी से जीसीए एकेडमी की जीत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.