पलामू, मई 23 -- पाटन। ऋत्विज समाज ट्रस्ट ने डिहरिया गांव स्वर्गीय सूबा पांडेय के श्राद्ध कर्म करने के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग राशि मृतक के भाई गुप्तेश्वर पांडेय को दिया। ऋत्विक समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रकाशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि ऋत्विक समाज ट्रस्ट समाज के जरूरत मंद लोगो के सहायता करते आ रहा है। सुब्बा पाण्डेय की बृहस्पतिवार रात्रि में छत पर सोये अवस्था मे गिरने से मौत हो गया था। समाज के अत्यंत गरीब व्यक्ति थे। अविवाहित थे। इनके श्रद्धा कार्य के लिए ऋत्विक समाज आर्थिक सहायता दिया। मौके पर ऋत्विक समाज के बिनोद उपाध्याय, धीरेन्द्र नारायण उपाध्याय, शशिकांत दुबे, बबन दुबे आदि सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...