बुलंदशहर, फरवरी 16 -- नगर के यमुनापुरम स्थित समता आयुर्वेदिक सेंटर पर सोमवार को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए रोगियों को चिहिन्त करते हुए आवश्यकतानुसार गुदारोगियों को क्षारसूत्र एवं गम्भीर रोगों से पीड़ित रोगियों को पञ्चकर्म चिकित्सा की सलाह दी गई। लोगों को सम्बोधित करते हुए क्षारसूत्र एवं पञ्चकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि बसन्त ऋतु में सुबह ,शाम व रात्रि में ठंड एवं दिन में गर्मी की जो अवस्था है वह प्रकृति के अनुसार ही होती है जिसके कारण हेमन्त ऋतु में संचित ( एकत्रित) हुआ कफ पिघलकर बसन्त ऋतु में प्रकुपित हो जाता है। इस कारण अग्निमांद्य होने से शरीर में कफ के रोग हो जाते हैं, जैसे-सांस लेने में तकलीफ, खांसी, जुकाम, बुखार, साइनोसाइटिस, कफजमेह, माइग्रेन, शरीर में सूजन, भारीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.