बेंगलुरु, अगस्त 25 -- मुशीर खान और ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार अर्धशतकों की बदौलत पश्चिम क्षेत्र मंगलवार को बेंगुलरू दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंच गया था लेकिन उत्तर क्षेत्र ने लगातार विकेट चटकाकर तीसरे दिन मुकाबले में वापसी कर ली है। जीत के लिए 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पश्चिम क्षेत्र की टीम एक समय अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। तभी कप्तान गायकवाड़ 70 गेंद पर 66 रन बनाकर रन आउट हो गए। पश्चिम क्षेत्र ने इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मुशीर का विकेट भी गंवा दिया जिन्होंने 126 गेंद पर 96 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर पश्चिम क्षेत्र का स्कोर सात विकेट पर 220 रन था। उर्विल पटेल 17 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम को जीत के लिए 67 रन और चाहिए। मुशीर ने आठ चौके और दो छक्...