नई दिल्ली, जुलाई 3 -- बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रहे ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को एक दशक से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आज भी इससे जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 2014 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। लंबे समय से रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता रहा है कि सुजैन ने एलिमनी के तौर पर ऋतिक से 400 करोड़ रुपये लिए थे। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, सुजैन खान की बड़ी बहन और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया है।क्या बोलीं फराह खान अली? उस समय को याद करते हुए फराह खान अली ने विक्की लालवानी से कहा, '2012 में, अकील (फराह अली खान के पति) के साथ मेरे इश्यूज शुरू हुए। मैं अपने पेरेंट्स को बताना चाहती थी, लेकिन 2012 में, सुजैन को ऋतिक के साथ इश्यू...