नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- उम्र बढ़ने के साथ लोग अक्सर सोचने लगते हैं कि अब वर्कआउट शुरू करना मुश्किल होगा या बॉडी पहले की तरह साथ नहीं देगी। लेकिन ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। 73 साल की उम्र में उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद फिर से एक्सरसाइज शुरू की है। खास बात यह है कि वह सिर्फ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि केटलबेल ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज भी कर रही हैं। उनका फोकस बॉडी को एक्टिव रखने, मसल्स की ताकत बढ़ाने और मूवमेंट बेहतर करने पर है। अगर आप भी लंबे समय से वर्कआउट से दूर हैं, तो जानिए दोबारा शुरुआत करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।73 की उम्र में पिंकी रोशन ने फिर शुरू की एक्सरसाइज पिंकी रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि लंबे ...