रांची, जुलाई 9 -- रांची। रांची के 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर पेशेवर और कंटेंट क्रिएटर ऋतिक राज को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में 'कंटेंट लीडरशिप सम्मान' से नवाजा गया। यह पुरस्कार युवक फाउंडेशन द्वारा आईआरसीटीसी के सहयोग से दिया गया। कंप्यूटर साइंस में बी.टेक ऋतिक यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भारतीय रेलवे से जुड़ी शिक्षाप्रद और रोचक सामग्री (रेल व्लॉग्स) बनाकर युवाओं के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...