ऋण हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस
गोंडा, सितम्बर 23 -- गोंडा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पंतनगर के प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एक ऋणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ग्राम पूरे उरदई निवासी श्रीनाथ पाण्डेय ने वर्ष 2022 को बैंक से 1,99,500 रुपये का सीसी लिमिट ऋण लिया था। बैंक का आरोप है कि ऋणी ने एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार भुगतान नहीं किया। निरीक्षण में स्टॉक गायब मिला। बैंक ने स्टॉक खुद-बुर्द कर सरकारी धन हड़पने की नीयत का आरोप लगाया है, जिससे खाता एनपीए हो गया। बैंक ने फर्जी हस्ताक्षर कर ऋण लेने का भी आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.