बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। शासन की योजनाओं के लिए चिंहित लाभार्थियों के ऋण संबंधी फाइलों को अटकाने पर डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। उनके निर्देश पर कलक्ट्रेट स्थित कैनरा बैंक के कर्मचारियों को बाहर निकालकर शाखा पर गुरुवार को ताला जड़ दिया गया। बैंक अधिकारियों को भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, बैंक पर ताला लटकने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बैंक में बगैर लेन-देन किए ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि शाम करीब चार बजे बैंक शाखा खुलवा दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित केनरा बैंक शाखा पर गुरुवार को डीएम अस्मिता लाल ने ताला लगावा दिया हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत करने में लगातार लापरवाही बरतने के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ...