रुडकी, मई 12 -- लक्सर, संवाददाता। खाद की कालाबाजारी के बाद से किसानों को ऋण सीमा पर खाद कीटनाशक और दवाइयां नहीं मिल रहे हैं‌। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन और गन्ना आयुक्त से ऋण सीमा पर खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। लक्सर गन्ना समिति मे भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव नितिन उर्फ नीलू की अगुवाई मे कार्यकर्ताओं और समिति डायरेक्टर अखिल पंवार ने एक ट्रक में लदा यूरिया खाद पकड़ लिया था। उन्होंने समिति के कर्मचारियों पर यूरिया की कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...