उरई, मार्च 30 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक कर जनपद की बैंकिंग गतिविधियों एवं विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद के 12 बैंकों का ऋण-जमा अनुपात अत्यंत कम है, जिसमें विशेष रूप से एसबीआई, पीएनबी एवं आईडीबीआई बैंक का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। साथ ही किसानों को ऋण वितरण में भी अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक को कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद का सीडी रेशियो राष्ट्रीय औसत 60 प्रतिशत तक लाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों मे...