ऋण वितरण में बैंकों की असंतोषजनक प्रगति पर सीडीओ नाराज
नैनीताल, मई 2 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में जिले के बैंकर्स के साथ बैठक हुई। जिसमें सीडीओ केसीसी और एमएसएमई ऋणों की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ ने सभी बैंकों को पिछले तीन वर्षों के सीएसआर कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने व 25 मई तक कार्ययोजना देने को कहा। साथ ही बिना अनुमोदन के सीएसआर धनराशि खर्च न करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने कहा कुछ बैंकों की केसीसी ऋण वितरण में प्रगति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर नाराजगी जताई गई। बैंकों को क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान करने और मांग के अनुसार ऋण वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने के लिए ग्राम पंचायत स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.