वाराणसी, मार्च 19 -- चोलापुर। थाना क्षेत्र के गोसाईपुर स्थित एक दुकान पर ऋण वसूली के लिए पहुंचे बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और उनके सहकर्मी के साथ अभद्रता, बंधक बनाने और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित शाखा प्रबंधक ने थाना चोलापुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बैंक ऑफ इंडिया काजीसराय शाखा के शाखा प्रबंधक समीर कुमार सिंह अपने सहकर्मी के साथ गत मंगलवार को ऋण वसूली के सिलसिले में छोटा गोसाईपुर निवासी के जनरल स्टोर पहुंचे थे। समीर सिंह के अनुसार संबंधित ऋण खाते में करीब 21,364 बकाया है और खाता 20 मार्च को एनपीए होने की स्थिति में है। उनका आरोप है कि दुकान पर बैठाने के बाद दुकानदार ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उनके पिता रमेश चंद्र मिश्रा ने धक्का-मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.