गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। जिले की पांच बैंके महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई रही हैं। जिले की 185 महिलाएं बैंकों से करोड़ों रुपये का ऋण कारोबार शुरू किया। 500 अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। इसका खुलासा जिला अग्रणी कार्यालय को बैंकों की रिपोर्ट में हुआ है। इसमें महिलाओं के खाता खोलकर तीन करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। जिला अग्रणी प्रबंधक विनोद कुमार बजाज ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एनआरएलएम) एक प्रमुख योजना है। जिसका लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से ग्रामीण गरीबों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाकर परिवारों की गरीबी कम करना है। महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, बैंक देकर आजीविका के अवसर दिया जाता है। पांच बैं...