ऋण योजना की 29.24 फीसदी प्रगति, कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को सुधार के निर्देश
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलआरसी की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष की वार्षिक ऋण योजना की जून तिमाही की प्रगति की समीक्षा की गई। जून तक वार्षिक ऋण योजना में 29.24 प्रतिशत यानी करीब 4269 करोड़ रुपये की प्रगति पर डीएम ने संतोष जताया। बैठक में जिले के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो की भी समीक्षा की गई। वर्तमान में सीडी रेशियो 87.41 प्रतिशत है। डीएम ने बेहतर सीडी रेशियो की सराहना करते हुए 60 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को इसमें सुधार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति पर भी डीएम ने संतोष जताया। बैंक रहित ग्रामीण क्षेत्रों में बीसी सेंटर खोलकर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आरबीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.