भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की विशेष बैठक डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों संग ली। इसमें 27 फरवरी को होने वाली जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक को लेकर चर्चा की गई। शासकीय योजनाओं के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को निर्देशित किया गया। इस दौरान ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण किया गया। डीएम संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ बाल गोवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.