गंगापार, मार्च 6 -- करछना क्षेत्र में ऋण मोचन योजना की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद जिन किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ था, उनके लिए ऋण मोचन योजना के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और प्रशासन की ओर से शिविर भी लगाए गए। कई स्थानों पर प्रमाण पत्र वितरित कर योजना की सफलता का दावा किया गया। लेकिन क्षेत्र के भड़ेवरा गांव के कुछ किसानों को आज तक इसका लाभ नहीं मिल सका। गांव निवासी मुनेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार मिश्र और सुनील कुमार मिश्र का कहना है कि हल्का लेखपाल ने बताया था कि उनका नाम ऋण मोचन योजना की चयनित सूची में शामिल है। इसके बावजूद आज तक उनका ऋण माफ नहीं हुआ। किसानों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.