भदोही, जून 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। टर्म लोन लेकर वर्षों से गायब चल रहे दो सौ ज्यादा बड़े बकाएदारों के खातों का विवरण लखनऊ अल्प संख्यक विभाग द्वारा प्रेषित किया जा चुका है। लखनऊ से आदेश आते ही इन बकाएदारों से वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 49 बड़े बकाएदारों को अल्प संख्यक विभाग द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है।

वसूली प्रक्रिया लखनऊ से रिपोर्ट आते ही प्राथमिकता के आधार पर बकाएदारों से वसूली की जाएगी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग द्वारा बकाएदारों के खातों का विवरण लखनऊ प्रेषित किया जा चुका है। लखनऊ से आदेश आते ही वसूली प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दी जाएगी। जबकि 49 बकाएदारों को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका था। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के निर्देशन में 49 बकाएदारों ...