भभुआ, अप्रैल 2 -- जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक दिया गया सख्त निर्देश ऋण के लिए लंबित आवेदनों को निष्पादित करने के लिए कहा गया (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकता क्षेत्र ऋण पर विशेष ध्यान देते हुए जिले में ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही कृषि ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड के निर्गमन में तेजी लाने के निर्देश बैंकों को दिए गए। उन्होंने बैंकों को यह भी निर्देशित किया कि केसीसी के गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की सूची संबंधित अंचलाधिकारियों एवं जिला कृषि पदाधिकारी के साथ साझा की जाए, ताकि समन्वय के साथ फॉलो-अप एव...