फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शनिवार को कोल्ड ड्रिंक के एक कारोबारी से 1 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में एक फर्जी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 50 करोड़ रुपये का ऋण दिलाने का झांसा दिया था। इस मामलेकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। यह भी पढ़ें- लग्जरी टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाशपुलिस की जानकारी पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-85 बीपीटीपी निवासी कारोबारी भूपेंद्र चौधरी कोल्ड ड्रिंक कंपनी के वितरक हैं। उन्हें कारोबार विस्तार के लिए करीब 50 करोड़ रुपये से अधिककी राशि की जरूरत थी। कुछ समय पहले उन्हें इंटरनेट के जरिए उन्हें 'सिक्का फाइनेंशियल सर्विसेज' नाम की संस्था जानकारी मिली। जब पीड़ित ने संस्था से जुड़े लोगों से फोन पर बात की तो...