हापुड़, फरवरी 18 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला शक्तिनगर निवासी एक युवक से मथुट फाईनेंस कंपनी का कर्मचारी बन डेढ़ लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ठगी का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शक्ति नगर निवासी संदीप कुमार थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 11 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से एक व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको मथुट फाईनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर अच्छा सिविल होने की बात करते हुए उन्हें डेढ़ लाख रुपये ऋण दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 13 दिसंबर को फिर व्यक्ति ने ऋण स्वीकृत के लिए उनसे आधार, पेन व बैंक पासबुक की मांग की। आरोपी की बातों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.