सासाराम, मई 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन व शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण की वसूली को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ऋणियों की सुविधा व समय पर ऋण वापसी के लिए आठ से 13 जून 2026 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय सासाराम में विशेष ऋण वसूली कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...