मैनपुरी, फरवरी 13 -- भोगांव। कस्बा के ग्राम पटना टिलुआ निवासी किसान चंद्रजीत सिंह ने रजिस्ट्रार कानूनगो पर बैंक से बंधन मुक्त कराई गई भूमि के आदेश को भू-अभिलेखों में दर्ज न करने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण लिया था, जिसे तीन महीने पहले चुकता कर लिया। बैंक ने बंधन मुक्त करने के दस्तावेज और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिए और रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा भी कर दिए। लेकिन महीनों बाद भी भूमि खतौनी में बंधक के रूप में दर्ज है, जिससे उन्हें अन्य कार्यों में समस्या हो रही है। एसडीएम संध्या शर्मा ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार गौरव कुमार को भेजी गई है और समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन भोगांव। केंद्र सरकार द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.