बलिया, जून 22 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने जालसाजी, धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के एक आरोपी को सोमवार को माल्देपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पैसालो डिजिटल लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट भीम शंकर चतुर्वेदी ने 18 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि कंपनी के कर्मचारी रोहित सिंह ने ऋणधारकों से वसूली गई किश्तों की कुल 8.44 लाख रुपये से अधिक की धनराशि कंपनी में जमा नहीं की। आरोप है कि पूछताछ करने पर उसने 7 लाख 29 हजार रुपये जमा करने की फर्जी बैंक रसीद तैयार कर कंपनी के ग्रुप एडमिन को वाट्सअप के माध्यम से भेज दी। यह भी पढ़ें- माइक्रो फाइनेंस कंपनी के चार पूर्व कर्मचारियों पर मुकदमा फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर संबं...