गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद। त्रिवेंद्रम में आयोजित हो रही 46वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की डॉ. ऋचा सूद ने यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल जीत जिले का मान बढ़ाया है। 29 जनवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब तीन हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें ऋचा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैमर थ्रो में अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड जीता। ऋचा इस प्रतियोगिता में शॉट पुट में भी सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...