ऋचा सूद ने राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता
गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद। जिले की डॉ. ऋचा सूद ने राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। ऋचा ने गोवा में हुई तीसरी राष्ट्रीय मास्टर्स महिला एथलीट प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 1100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। डिस्कस थ्रो में 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें उन्होंने तीन मीटर की बढ़त के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। ऋचा दक्षिण कोरिया में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह भी पढ़ें- खेल : इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का लुधियाना चरण 13 जून को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.