मेरठ, अप्रैल 18 -- मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्कूल के चारों हाउस के बीच इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच ऋग्वेद टीम ने जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल आइटी प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास सिंह,भैंसा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोकदल आइटी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मोहित चौधरी, जमालपुर तथा विशिष्ट अतिथि युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पहाड़पुर ने टॉस उछालकर किया। टूर्नामेंट के पहले मैच में ऋग्वेद हाउस की टीम ने यजुर्वेद हाउस की टीम को 51 रनों से हराया। वहीं दूसरे मैच में सामवेद हाउस की टीम ने अथर्ववेद हाउस की टीम को 57 रनों से हराया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ऋग्वेद हाउस ने कप्तान हृदय चौधरी के निर्देशन में पहले बल्लेबाजी करते ...