ऊसराहार में खपे नकली नोट, फल विक्रेताओं को लगाई चपत
इटावा औरैया, मई 12 -- ऊसराहार। कस्बा में नकली नोट खपाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका से दुकानदारों में दहशत फैल गई है। सोमवार शाम ऊसराहार तिराहे के पास एक हेलमेट लगाए युवक ने अलग-अलग फल विक्रेताओं के यहां खरीदारी कर 500 रुपये के नकली नोट चलाए। घटना की जानकारी तब हुई जब दुकानदारों ने रात में हिसाब-किताब करते समय नोटों की जांच की। तीनों दुकानदार हाथ मलते रह गए। सोमवार शाम करीब सात बजे एक युवक बाइक से ऊसराहार तिराहे के पास पहुंचा। उसने अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और हेलमेट लगाए हुए ही दुकानों पर घूमने लगा। सबसे पहले वह फल विक्रेता अनिल गुप्ता के ठेले पर पहुंचा। वहां उसने करीब 50 रुपये के केले खरीदे और भुगतान के लिए 500 रुपये का नोट दिया। अनिल ने नोट लेकर उसे 450 रुपये वापस कर दिए। युवक आराम से वहां से आगे बढ़ गया। इसके बाद वह करीब 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.