ऊर्जा सचिव ने विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण
रांची, मई 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। ऊर्जा विभाग के सचिव सह झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम के सीएमडी के श्रीनिवासन ने शुक्रवार को स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना, सिकिदिरी का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रबंध निदेशक रंजीत कुमार लाल, महाप्रबंधक टेक्निकल कुमुद रंजन सिन्हा और महाप्रबंधक एचआर अमर नायक भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने पावर यूनिट-2 का जायजा लिया और परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह से यूनिट की प्रगति की जानकारी ली। प्रबंधक ने यूनिट-1 और यूनिट-2 की वर्तमान स्थिति तथा संचालन की पूरी जानकारी दी। संजय कुमार सिंह ने बताया कि गेतलसूद डैम में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के कारण इस वर्ष रिकॉर्ड बिजली उत्पादन की संभावना है। दोनों यूनिटों के बेहतर रखरखाव पर अधिकारियों ने संतोष जताया। ऊर्जा सचिव ने कहा कि आने वाले समय में नई तकनीक के माध्यम से बिजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.