बक्सर, मई 19 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर, हिप्र। चौसा स्थित पॉवर प्लांट में मंगलवार को बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड के ऊर्जा सचिव-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने पॉवर प्लांट के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसजेवीएन प्लांट के 660 मेगावाट के दूसरी यूनिट को चालू करने में आ रही बाधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उसके निवारण के लिए उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही प्लांट का निरीक्षण भी किया। इससे पहले उन्होंने एसजेवीएन में पौधारोपण किया। मौके पर डीएम साहिला, एडीएम अरुण कुमार सिंह, सदर एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पाण्डेय सहित एसजेवीएन के अधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर, पेज चार की लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...