सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट तथा ऊर्जा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। इसके बाद ऊर्जा विभाग के विशेषज्ञों ने छात्रों को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि) तथा अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत सीमित हैं और तेजी से समाप्त हो रहे हैं, इसलिए इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट के अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.