देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर दून इंटरनेशनल स्कूल सीनियर विंग में सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ हरेंद्र सिंह बिष्ट रहे। ज्यूरी की भूमिका प्रो हरिओम शंकर, डॉ नेहा सक्सेना और अनीता देवी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन काजल क्षेत्री ने किया, जबकि प्रधानाचार्य डॉ दिनेश बर्थवाल ने आभार जताया। इस दौरान डॉ आरती, डॉ ज्योति पोरवाल, डॉ कमल कुमार, अंजलि भटनागर, सपना पैन्यूली, संजय कुमार, गोकुल कुमार और पंकज भास्कर भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...