ऊर्जा संरक्षण के लिए जिले के सभी स्कूलों में लगाया जाएगा सोलर प्लांट
फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से जिले के सभी सरकारी स्कूलों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस संबंध में सभी जिला मुख्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। योजना के तहत स्कूलों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्कूल अपनी बिजली जरूरतों को काफी हद तक पूरा कर सकेंगे। परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार जिला परियोजना समन्वयक को इस योजना का इंचार्ज बनाया गया है। उन्हें जिले के सभी स्कूलों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट में स्कूलों की बिजली खपत, भवन की स्थिति, सोलर प्लांट लगाने के लिए उपलब्ध स्थान और अन्य जरूरी जानकारियां शामिल की जाएंगी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूल मुखियाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.