झांसी, मई 17 -- झांसी,संवाददाता। बुविवि में अब बिजली संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से हॉल में बैठने की तैयारी की शुरू कर दी गई। नई संस्कृति में अधिकारी और कर्मचारी अलग अलग की जगह एक ही हॉल में संभव होने पर बैठेंगे। जहां पर कार्यो की सामूहिक चर्चा करेंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए सामूहिक कार्य प्रणाली को अपनाया है। प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा बचत और विद्युत संरक्षण के आ"ान के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नई कार्य संस्कृति विकसित की है, जिसके अंतर्गत विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग कमरों में बैठाने के बजाय यथासंभव एक ही कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठाकर कार्य कराया जा रहा है।विश्वविद्यालय में इस समय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य अंतिम...