रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर। ऊर्जा विभाग ने रविवार को मरम्मत कार्य को लेकर लिए जाने वाले शटडाउन को स्थगित कर दिया। अब ऊर्जा विभाग होली के बाद मरम्मत कार्य करेगा। रविवार को मटकोटा पॉवर हाउस, भदाईपुरा पॉवर हॉउस के अंतर्गत नयी लाइनों का निर्माण और पुरानी विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना था। ऊर्जा विभाग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन का संज्ञान लेते हुए विधायक शिव अरोरा ने अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी से वार्ता की। कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में जगह-जगह होली मिलन के कार्यक्रमों के साथ-साथ हिन्दू सम्मेलन के आयोजन हो रहे है। ऐसे में त्योहार के दृष्टिगत मरम्मत कार्य को लेकर होने वाला शटडाउन ना लिया जाए। ईई ने सहमति जताते हुए शटडाउन को स्थगित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.