शामली, दिसम्बर 10 -- क्षेत्र के गांव भाजु निवासी किसान द्वारा जिलाधिकारी शामली को शिकायत्री पत्र देते हुए विद्युत् विभाग पर खेत से बिना किसान क़ी सहमति व खेत में खडे बाग के फलदार पेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही क़ी मांग क़ी गई हैं। बुधवार को किसान अरुण कुमार बालियान पुत्र इंद्र सिंह निवासी भाजु द्वारा शामली जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र सौंपते हुए विद्युत् विभाग पर आरोप लगाए गए हैं कि उसके खेतो के ऊपर से एक हाई टेंशन लाइन बनाई जा रही हैं, जिसके खम्बे करीब छ माह पूर्व लगाए जा चुके हैं, मंगलवार को ज़ब सुबह किसान अपने खेत पर पहुंचा तो उसने अपने फलदार पेड़ टूटे हुए देखकर हैरान हो गया, तथा तार खींचने वाले कर्मियों से कहा कि आप बिना किसान क़ी सहमति के फलदार पेड़ो को तोड़ रहे हो, अब आप लोग खेतो से बाहर जाइये तथा किसान द्वारा तोड़े गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.