ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का ककोर बंबा पर भव्य स्वागत
औरैया, मई 29 -- ककोर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत के जनपद औरैया आगमन पर ककोर बुजुर्ग बंबा चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता अनुराग दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती की समस्या से मंत्री को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ककोर ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं औरैया जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. सर्वें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.