औरैया, मई 29 -- बिधूना, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को पहली बार जनपद औरैया का दौरा किया। इस दौरान बिधूना कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक और आमजन मौजूद रहे।अभय सेंगर ने मंत्री का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू चौहान और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का ककोर बंबा पर भव्य स्वागत उत्तर ...