बरेली, जून 6 -- बरेली। शहर से लेकर गांवों तक में चौपट विद्युत आपूर्ति की खबरों को आपका अपना समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। इसी क्रम में बरेली की बत्ती क्यों गुल शीर्षक से अभियान भी शुरू किया है। खबरों का संज्ञान लेकर राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत कैलाश सिंह राजपूत रविवार को बरेली पहुंचेंगे। फर्रूखाबाद में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम चार बजे वह कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों व सांसद, विधायकों, पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। शाम छह बजे वह बैठक के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...