कोडरमा, अप्रैल 22 -- जयनगर। जयनगर थाना क्षेत्र के लरियाडीह गांव में बिलिंग कार्य के दौरान ऊर्जा मित्र के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ऊर्जा मित्र सुदीप कुमार बैरागी जब क्षेत्र में बिलिंग करने पहुंचे थे, उसी दौरान उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित सुदीप कुमार बैरागी ने आरोप लगाया है कि विश्वेश्वर सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और उनके गले से चांदी की चेन तथा जेब से 540 रुपये छीन लिए। उन्होंने यह भी दावा किया है कि घटना का ऑडियो और वीडियो साक्ष्य मौजूद है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...