देवघर, मार्च 24 -- देवघर। विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर के सभागार में सोमवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के विद्युत कार्यपालक अभियंता नीरज आनन्द की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता ने ऊर्जा मित्रों को सख्त निर्देश दिया गया कि कोई भी ऊर्जा मित्र गलत रिडिंग नहीं करें। साथ ही उन्होंने आम विद्युत उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल मिलने पर नहीं घबराने की सलाह दी। कहा कि बिजली बिल गलत आने पर विभाग को करने की अपेक्षा उपभोक्ताओं से की गई है। इसके साथ ही 26 मार्च को क्लोजिंग को देखते हुए सभी बकाएदारों को बकाया राशि जमा करने की अपेक्षा की गई है। अन्यथा लाइन काटकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद हो रही गलत बिल के लिए भी जेनस कंपनी को भी आवश्यक निर्देश दिया गया है। उन्...