ऊर्जा मित्रों को नहीं मिला बकाया मानदेय, अब 24 को फैसला
धनबाद, जुलाई 17 -- बिजली विभाग में कार्यरत ऊर्जा मित्रों के बकाया मानदेय का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ के संस्थापक संतोष कुशवाहा ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 18 से 20 जुलाई के बीच बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 24 जुलाई को संघ आंदोलन को लेकर बड़ा और ठोस निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। कुशवाहा ने बताया कि एरिया बोर्ड में ऑपरेटर, सुपरवाइजर और ऊर्जा मित्रों सहित 350 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों का पिछले छह महीनों से मानदेय लंबित है जबकि केवल दो महीने का भुगतान कर औपचारिकता पूरी की गई है। वहीं, चास सर्किल की स्थिति और भी गंभीर है, जहां कर्मचारियों का करीब आठ महीने का वेतन बकाया है। यदि निर्धारित समय सीमा तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो 24 जुलाई से आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.