ऊर्जा मांगों के अनुसार हो कोयला आपूर्ति: दुबे
धनबाद, अक्टूबर 29 -- धनबाद। कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को कोलकाता स्थित कोल इंडिया के कॉर्पोरेट कार्यालय में समीक्षा बैठक की। कोयला आपूर्ति, उत्पादन, आपूर्ति और सीएसआर गतिविधियों पर जानकारी ली। कोल इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कोयला राज्य मंत्री ने देश की ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए निर्बाध उत्पादन और आपूर्ति बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया। पावर प्लांटों को जरूरत के अनुसार कोयला आपूर्ति आदि पर चर्चा हुई। बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन बी साईराम, निदेशक (विपणन एवं मानव संसाधन अतिरिक्त प्रभार) मुकेश चौधरी, निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक, सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.