मऊ, मार्च 3 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव के परसूपुर में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए एक जलाशय और ब्रम्ह बाबा के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कर ग्रामीणों को सौगात दिया। साथ ही मधुबन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। वहीं नगर पंचायत में मुख्यमंत्री जन आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह जलाशय जल जीवन मिशन योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। अमृत सरोवर योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर जिले में कम से कम 75 जल संरचनाओं का निर्माण या पुनरुद्धार करना है। राज्य में 15415 अमृत सरोवर विकसित करने के लिए चयनित किए गए हैं, जिनमें से 8343 का निर्माण पूरा हो चुका है। अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे ये जल संरचनाएं न केवल जल संरक्षण ...