मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता।​ नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान ​लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एके शर्मा ने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक मानदेय चेक वितरित किया। ​मुख्यमंत्री के डिजिटल बटन दबाकर मानदेय हस्तांतरित करने के साथ ही नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में उपस्थित शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे। ​मुख्य अतिथि एके शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में शिक्षामित्रों को मिला सम्मान: डा.सोमेन्द्र तोमर शिक्षामित्र बुनियादी शिक्षा की नींव को मजबूत करने में मह...