भागलपुर, मई 28 -- ऊर्जा  मंत्री के गांव में बिजली ठप, छाया अंधेरा नवगछिया, निज संवाददाता। सोमवार की देर रात आयी भीषण आंधी-तूफान का असर पूरे इलाके में पड़ा है। आंधी-तूफान ने गंगा किनारे के इलाको में भारी तबाही मचाई है। जिसका असर ऊर्जा मंत्री के गांव राघोपुर में भी पड़ा है। राघोपुर में सोमवार की देर रात आयी आंधी-तूफान में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, तब से गांव में बिजली नहीं है।ग्रामीण बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि दो दिन आयी आंधी-तूफान में गांव के अधिकांश बिजली के पोल टूटकर गिर गए हैं। बिजली तार  टूट गया है जिस कारण गांव में बिजली नहीं है। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित है। मोबाइल रिचार्ज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से...