लखनऊ, जनवरी 12 -- पावर कॉरपोरेशन के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और छंटनी के विरोध में सोमवार को ऊर्जा मंत्री के आवास का घेराव करने की कोशिश की। हालांकि, भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया और बसों के जरिए ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन द्वारा नियमों का उल्लंघन कर 15 हजार कर्मचारियों को बाहर करने और 55 वर्ष की आयु का हवाला देकर हजारों कर्मियों को हटाने का विरोध किया। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित न करने और वेतन में मनमानी कटौती का विरोध किया। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि कर्मचारी ऊर्जा मंत्री के जनता दरबार में अपनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.