वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी। ऊर्जा बचत के क्षेत्र में ईंट निर्माता परिषद ने एलायंस फॉर एनर्जी एफिशिएंट इकोनॉमी (एईईई) संस्था मिलकर कार्य करेंगे। गुरुवार को नदेसर स्थित परिषद के कार्यालय में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि एईईई के वरिष्ठ निदेशक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में यह पहल बहुत कारगर साबित होगी। संस्था के अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने कहा कि ईंट निर्माता देश की पहली संस्था है जिसका ऊर्जा बचत के क्षेत्र में एईईई के साथ अनुबंध हुआ है। इस दौरान एईईई के फेलो डॉ. बालेंदु भूषण पाण्डेय, शिवप्रकाश सिंह, सीताराम यादव, ओपी बदलानी, कैलाशनाथ पटेल, मनोज कुमार यादव, राधेश्याम सिंह, प्रशांत पाण्डेय, कमलेश नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.