जमशेदपुर, मार्च 1 -- जमशेदपुर। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में लंबे समय से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक नहीं होने पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कंपनी अधिनियम 2013 के तहत प्रत्येक चार माह में बैठक अनिवार्य है, लेकिन कई महीनों से बैठक नहीं हुई। इससे वितरण, संचरण और उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत व वित्तीय प्रस्ताव लंबित हैं। संघ ने 9 मार्च को प्रस्तावित बैठक हर हाल में कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि देरी होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...